फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: मंत्री कैलाश चौधरी ने कोटा पहुंचते ही सरकार को घेरा, पेपर लीक कांड में सीबीआई जांच की उठाई मांग

Sat, 14 Jan 2023 01:40 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रदेश सरकार को बताया पेपर लीक सरकार। मामले की सच्चाई बाहर लाने के लिए सीबीआई जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पहुंचने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का भाजपा के कार्यकर्ताओं नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में सरकार को घेरा। उन्होंने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।

विज्ञापन


पेपर लीक सरकार बन गई है यहां की सरकार
पेपल लीक मामले को लेकर कैलाश चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कैलाश चौधरी ने कहा कि यह सरकार पेपर लीक सरकार बन गई है। यहां पर किसी भी प्रकार की परीक्षा होती है तो पहले ही पेपर आउट हो जाता है। इसमें इनके मंत्री तक मिले हुए हैं, बिना मिलीभगत के ये संभव नहीं हो सकता। इसके पहले कभी पेपर लीक नहीं हुए। कांग्रेस सरकार में 19 बार पेपर लीक चुके हैं।

भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार
युवा मेहनत करता है दिन रात पढ़ाई करता है, पेपर देता है लेकिन बाद में पता लगता है कि वह पेपर लीक हो गया। राजस्थान की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। रोजाना घोटाले सामने आ रहे हैं। प्रदेश के हर शहर में पेपर लीक मामले में युवा धरने पर बैठ गए हैं। पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच बहुत जरूरी है। तभी सीएमओ से लेकर जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त हैं इसका खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें