केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी
- फोटो : Social Media
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर के रणथंभौर के एक होटल में विजय संकल्प बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इससे पहले पार्टी के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी के चहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा, सीएम की घोषणा नहीं की जाएगी।
इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, कैलाश चौधरी सहित कई दिग्गज नेता रणथंभौर पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बैठक के माध्यम से भाजपा आगामी चुनाव में जीत के लिए मंथन करेगी। भाजपा राजस्थान में सरकार बनाएगी।