फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने मप्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सूखे चारे से प्रतिबंध हटाने की मांग 

Thu, 28 Apr 2022 06:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सतीश पूनिया ने पत्र में कहा कि इस साल राजस्थान में चारे की भयंकर कमी है। इस कारण से प्रदेश के पशुधन पर खतरा मंडरा रहा है। मप्र और हरियाणा सरकार ने सीमावर्ती जिलों से तुड़ी और पराली (सूखा चारा) के राजस्थान में जाने पर रोक लगा दी है। इसे हटाने पर विचार करें। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तुड़ी और पराली पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पूनिया ने पत्र लिखे हैं। जिसमें उन्होंने राजस्थान के पशुधन की रक्षा के लिए तुड़ी और पराली (सूखा चारा) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया है।  

विज्ञापन


डॉ. पूनिया ने अपने लिखे पत्र में कहा कि इस साल राजस्थान में चारे की भयंकर कमी है। इस कारण से प्रदेश के पशुधन पर खतरा मंडरा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने सीमावर्ती जिलों से तुड़ी और पराली (सूखा चारा) के राजस्थान में जाने पर रोक लगा दी गई है। 

कई साल से मप्र से सूखा चारा राजस्थान आता रहा है। इसमें मप्र सरकार का सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है। इस कारण मेरा आपसे निवेदन है कि राजस्थान के पशुधन की रक्षा के लिए प्रतिबंध हटाने का प्रयास करें। इसी तरह की मांग पूनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें