फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतों पर BJP का फोकस: नितिन नबीन आज जयपुर में करेंगे महामंथन; 90 प्रचार रथ होंगे रवान

Fri, 25 Sep 2026 07:18 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने अब पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जयपुर में संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
देर रात जयपुर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने अब अपना फोकस पंचायतीराज चुनाव पर कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार को जयपुर में दिनभर संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। पंचायत चुनाव की तैयारियां उनके दौरे के केंद्र में रहेंगी।

नबीन गुरुवार देर रात जयपुर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह से उनका कार्यक्रम शुरू होगा। वे पहले अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता एवं सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों और प्रस्तावित पंचायतीराज चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

निकाय चुनाव के बाद पंचायतों की तैयारी पर मंथन

मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक को दौरे का सबसे अहम राजनीतिक कार्यक्रम माना जा रहा है। हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के अनुभवों के बाद अब पार्टी पंचायत चुनाव के लिए संगठन को किस तरह सक्रिय करे, इसकी रूपरेखा पर चर्चा होगी।

बैठक में जमीनी संगठन, जनप्रतिनिधियों के समन्वय और पंचायत चुनाव की तैयारियों से जुड़े मुद्दे रखे जाएंगे। चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की मौजूदगी इसे और महत्वपूर्ण बनाती है।

दादिया से 90 प्रचार रथ होंगे रवाना

इसके बाद नबीन दादिया पहुंचेंगे। यहां नगर निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम होगा। इस मंच से 90 प्रचार रथों को रवाना किया जाएगा। इन रथों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है।

सम्मेलन में हालिया निकाय चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा ने इसे पंचायत चुनाव की तैयारियों से जोड़कर रखा है।

विज्ञापन


यह भी पढें- बालोतरा: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद हनीट्रैप की मास्टरमाइंड फरार, गुड़ामालानी थाने में हड़कंप, पुलिस दे रही दबिश

शाम को युवाओं से संवाद

दादिया कार्यक्रम के बाद नबीन जयपुर लौटेंगे और बिड़ला ऑडिटोरियम में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। यहां युवा संपर्क और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है। कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बार राजस्थान

नबीन के इस दौरे को लेकर एक अहम तथ्य यह है कि यह उनका राजस्थान का पहला दौरा नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे 27 अप्रैल को पहली बार राजस्थान आए थे। उस दौरे की शुरुआत टोंक से हुई थी और जयपुर में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कोर कमेटी के साथ बैठक भी की थी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें