फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा के बचाव में उतरी भाजपा, कहा- कांग्रेस ने तो बचाया था सिंघवी को

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा खान घोटाले व रिश्वत प्रकरण में कांग्रेस की ओर से आरोप लगाने के बाद शुक्रवार शाम प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बचाव में उतर आई।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि जो कांग्रेस हम पर आरोप लगा रही है, उसी कांग्रेस ने सरकार रहते समय अशोक सिंघवी को बचाया था।

परनामी ने कहा कि सिंघवी के खिलाफ एसीबी ने मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे विभागीय जांच में बदल दिया था।

मीडिया के सवाल पर परनामी जवाब नहीं दे पाए कि फिर सिघवी को खान विभाग का जिम्मा क्यों दिए रखा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से बाहर होने की बात पचा नहीं पा रही है, इसलिए इसलिए आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

सीबीआई की जांच खुद स्वीकारें वसुंधरा

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए परनामी ने कहा कि 2011 में भी सिंघवी खान विभाग में सचिव थे और उस समय एसीबी ने खान आवंटन मामले में सिंघवी को पद के दुरूपयोग का दोषी माना था और रिपोर्ट में कहा था कि इससे सरकार को 600 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है।

सीमेंट ब्लॉक आवंटन मामले को भी उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय का बताया और कहा कि प्रक्रिया 2010 से चल रही थी। हमने सिर्फ उसे पूरा किया। हालांकि इस बारे में मीडिया की ओर से पूछे गए किसी सवाल का जवाब परनामी ने नहीं दिया।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आनन-फानन में किए गए 653 खानों के आवंटन में हुए घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई की जांच खुद स्वीकारें। उन्होंने कहा कि राजे अपने आरोपों के जवाब के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को आगे कर देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें