फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: BJP अध्यक्ष जोशी का कांग्रेस पर हमला, कहा- जनता ने गहलोत सरकार को डिलीट करने का मन बनाया

Thu, 27 Apr 2023 08:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री मोदी की व्यापक सोच है कि हर गरीब को छत मिले, महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिले ,हर घर में शौचालय यानी इज्जत घर हो ,किसान के खाते में घर बैठे, सम्मान निधि सीधे पहुंचे, गर्भवती माता बहनों को मातृत्व वंदन सहायता योजना का लाभ मिले, मजदूरों को उनकी मजदूरी सीधे खाते में पहुंचे।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को भाजपा जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हम सभी चित्तौड़गढ़ किले की प्राचीर से संकल्प लेते हैं कि जिस तरह चित्तौड़दुर्ग की रक्षा में हमारे पूर्वजों ने विदेशी आक्रांताओं को मार भगाया। उसी का दूसरा रूप आज यह कांग्रेस पार्टी की सरकार है, जिसके कुशासन का बहुत ही कम समय बचा है।

कांग्रेस सरकार जाने वाली है 

विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की चंद सांसे ही बची हैं। जादूगर जी (सीएम गहलोत) ने 2018 में भी जादू दिखाया था, लेकिन अब कौन से जादू से यह कह रहे हैं कि सरकार रिपीट होने वाली है। जनता ने सरकार को डिलीट करने का मन बना लिया है, रिपीट करने का नहीं। 

कर्ज माफी के सिर्फ वादे किए
जोशी ने कांग्रेस सरकार पर महंगाई राहत कैंपों के नाम पर आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता ही अब कांग्रेस सरकार को राहत देने वाली है, जो आने वाले 50 वर्षों तक कांग्रेस सरकार को राज में नहीं लाकर राहत देगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई कम करने और बिजली की दरों में वृद्धि नहीं करने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों की कर्ज माफी करने के वादे थे। कांग्रेस के प्रदेश में शीर्ष नेता बीते 4 वर्षों तक सोए रहे। कुछ अपनी कुर्सी को बचाने में और कुछ कुर्सी लाने का खेल खेलते रहे।

केंद्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं

विज्ञापन

सीपी जोशी ने कहा कि जनता सरकार को एहसास कराएगी, तब राजस्थान की कांग्रेस सरकार को सत्ता जाने का एहसास होगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री मोदी की व्यापक सोच है कि हर गरीब को छत मिले, महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिले ,हर घर में शौचालय यानी इज्जत घर हो ,किसान के खाते में घर बैठे, सम्मान निधि सीधे पहुंचे, गर्भवती माता बहनों को मातृत्व वंदन सहायता योजना का लाभ मिले, मजदूरों को उनकी मजदूरी सीधे खाते में पहुंचे। लेकिन राजस्थान की गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंप के नाम पर जनता को इस भीषण गर्मी में लाइन में लगने को मजबूर कर रही है। पचपदरा में महंगाई राहत कैंप में एक व्यक्ति की चक्कर खाकर गिरने से मृत्यु हो गई, जिसकी जिम्मेदार यह कातिल कांग्रेस सरकार है। 

कर्ज में डूबे कई किसानों की जमीन कुर्क- जोशीजोशी ने कहा कि देश के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, यह सोच पंडित दीनदयाल उपाध्याय की थी। जिसे भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया। कांग्रेस की सरकार ने यह विश्वास दिलाकर कुर्सी प्राप्त की कि वह किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ कर देगी। लेकिन संपूर्ण कर्ज माफी का वादा खोखला निकला। कर्ज में डूबे कई किसानों की जमीनें सरकार की वादाखिलाफी से कुर्क हो गईं। मजबूर होकर कई किसानों ने आत्महत्या कर ली। बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने के नाम पर धोखा दिया और उन्हें साढ़े 3 हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की बात करने वाली कांग्रेस सरकार उनका रजिस्ट्रेशन तक नहीं कर पाई। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें