फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जेपी नड्डा का उदयपुर में स्वागत, माउंट आबू में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

Tue, 12 Jul 2022 01:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह उदयपुर पहुंच गए हैं। नड्डा माउंट आबू में चल रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। 
 
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को सुबह 8.15 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उनका स्वागत किया। उदयपुर से नड्डा माउंट आबू आएंगे।

विज्ञापन


जेपी नड्डा सिरोही के माउंट आबू में चल रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अमित शाह के बाद जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा काफी अहम माना जा रहा है।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जेपी नड्डा अपने दौरे के दौरान राजस्थान भाजपा नेताओं से फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही पार्टी और संगठन को मजबूत करने के दिशा-निर्देश देंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जेपी नड्डा दोपहर 12 से एक बजे तक शिविर के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल परिसर में ब्रह्मा कुमारी से जु़ड़े एक कार्यक्रम में शामिल होकर उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा राजस्थान फतह करने पर फोकस कर रही है। वहीं राजस्थान दौरे पर आए अमित शाह ने साफ कर दिया कि पीएम मोदी के चेहरे पर राजस्थान का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

पूनिया बोले-अपनी खूबियों से सत्ता में आएंगे
वहीं भाजपा प्रशिक्षण शिविर में सतीश पूनिया ने कहा कि हम लोग 2023 और 2024 में संगठन की अपनी खूबियों से सत्ता में आएंगे। प्रदेश में परसेप्शन अपनी जगह है, कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी अपनी जगह है लेकिन हमारे संगठन की खूबियां और कार्यकर्ताओं का परिश्रम राजस्थान में 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को सत्ता में लेकर आएगाl हमें भरोसा है कि राजस्थान में भाजपा का संगठन इतना विकसित होगा, इतना परिपूर्ण होगा, इतना परफेक्ट होगा कि 52 हजार बूथों पर पार्टी को मजबूती से खड़ा करके पार्टी को अजेय-अभेद्य बनाने का कार्य हम करेंगे l
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें