फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डूंगरपुर में भाजपा सांसद की कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक और एक महिला की हालत गंभीर

Sun, 19 Jun 2022 05:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

डूंगरपुर में भाजपा सांसद की कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और एक महिला घायल हो गई। दोनों को उदयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के डूंगरपुर में एक भाजपा सांसद की कार ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो चालक और एक महिला यात्री घायल हो गई। सड़क हादसे के बाद सांसद का ड्राइवर इनोवा कार सागवाड़ा थाने में खड़ी कर चला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांसद की इनोवा कार और ऑटो के बीच भीलूड़ा-जेठाना मार्ग पर टक्कर हो गई। हादसे के दौरान सांसद कनकमल कटारा कार में ही मौजूद थे। उनका ड्राइवर कार चला रहा था। हादसे में ऑटो चालक मुकेश डामोर और उसमें सवार एक महिला हो गईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया। मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सांसद के ड्राइवर ने थाने में केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें