फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा विधायक का विवादित बयान, राहुल-सोनिया-प्रियंका को बताया देश का दुश्मन

Tue, 31 Dec 2019 02:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
भाजपा विधायक मदन दिलावर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का केवल आम नागरिक ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियां भी विरोध कर रही हैं। ज्यादार विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह संविधान का उल्लंघन है। कांग्रेस ने खासतौर से इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी बीच राजस्थान की रामगंज मंडी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को विवादित बयान दिया है। विधायक ने उन्हें देश का दुश्मन बताया है। 

विज्ञापन

 


मदन दिलावर ने कहा, 'जो लोग नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश जला रहे हैं और पुलिस को मार रहे हैं और जो उनका समर्थन कर रहे हैं वह देश के दुश्मन हैं। फिर चाहे वे सोनिया गांधी हो, राहुल गांधी हों और प्रियंका गांधी वाड्रा।'
 


भाजपा विधायक ने कहा, 'उन्हें देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। यदि वह पाकिस्तान को चाहते हैं तो वहां चले जाएं। यदि उन्हें बांग्लादेश पसंद है तो वहां चले जाएं। यदि दोनों देश उन्हें नहीं चाहते तो वह हिंद महासागर में डूब सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें