फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2022: कांग्रेस के बाद भाजपा विधायकों की अब बाड़ेबंदी, जयपुर के रिसॉर्ट में होंगे शिफ्ट

Mon, 06 Jun 2022 07:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने राज्यसभा चुनाव की दो सीटें जीतने का दावा किया है।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के लिए बाड़ेबंदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने उदयपुर में विधायकों की बाड़ेबंदी की है। अब भाजपा भी अपने विधायकों को बाड़ेबंदी में भेजने की तैयारी में है। भाजपा अपने विधायकों को जयपुर के जामडोल स्थित फाइव स्टार रिसोर्ट में रखने जा रही है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार दोपहर प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद विधायकों को बाड़ेबंदी के लिए भेज दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इसमें शामिल होगी।


इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि विधायकों को सोमवार शाम से जयपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें भाजपा के साथ आरएलपी के विधायक भी शामिल हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चल रही है। मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्हें दो जून से कैद करके रख रहे हैं। निर्दलीय विधायक गहलोत से नाराज है। ऐसे में भाजपा इस बार दो सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि 10 जून को राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिसमें कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक प्रत्याशी उतारार है। वहीं भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा भी मैदान में है। चंद्रा के मैदान में उतरने से ये मुकाबला रोचक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें