Rajasthan Cabinet: राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पार्टी नेताओं की बैठक डेढ़ घंटे चली। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा समेत अन्य नेता मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो प्रदेश की नई सरकार में 20 मंत्री बनाए जा सकते हैं। आने वाले तीन-चार दिन में मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है।
शेखावाटी को मिल सकती है तरजीह
विधानसभा चुनावों में इस बार शेखावाटी रीजन में भाजपा को करारी शिक्स्त का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा जाट हार्टलैंड माने जाने वाले नागौर में भी बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं कहा जा सकता। पूर्वी राजस्थान में बीजेपी को बंपर सीटें मिली हैं किरोडी लाल मीणा इस क्षेत्र से आते हैं। लोकसभा चुनावों को देखते हुए इन क्षेत्रों पर भाजपा फोकस होगा।