फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कानून मंत्री अर्जुनराम को भष्ट बताने वाले कैलाश मेघवाल को नोटिस, भाजपा ने 10 दिन में मांगा जवाब

Tue, 29 Aug 2023 07:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा अनुशासनात्मक अनुशासन समिति ने नोटिस जारी करते हुए कैलाश मेघवाल से 10 दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में मेघवाल से पूछा गया है कि क्यों ना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विधायक कैलाश मेघवाल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्ट बताने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को नोटिस जारी कर पार्टी ने दस दिन के अंदर जवाब मांगा है। अनुशासनात्मक अनुशासन समिति ने नोटि जारी करते हुए कैलाश मेघवाल से पूछा कि क्यों ना आपके खिलाफ  अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल शाहपुरा पंचायत समिति के कोठिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंसूरी समाज एवं कोठिया के ग्रामीणों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान कैलाश मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भ्रष्ट है। 

जब वे कलेक्टर थे तब गरीब और अजा वर्ग के लोगों के साथ भ्रष्टाचार किया। उनके मुकदमें आज भी लंबित हैं। भ्रष्टाचार के कारनामों को दबाने के लिए वो भाजपा की राजनीति में आ गए और सांसद बन गए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद प्रधानमंत्री ने उनको कानून मंत्री बना दिया। कैलाश ने कहा कि वे इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें