फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने राजस्थान में जाति के नाम पर भड़काया, जनता करेगी खारिज : हरीश चौधरी

Fri, 30 Nov 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
विज्ञापन
हरीश चौधरी - फोटो : Congress
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव में मारवाड़ क्षेत्र में दिख रही जातिगत गोलबंदी की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा पर 'जातिगत वैमनस्य' भड़काने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य की जनता सत्तारूढ़ पार्टी की 'भावनाओं की राजनीति' को खारिज करने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनने के साथ कांग्रेस अपने सभी वादों को पूरा करने पर कदम बढ़ाना शुरू कर देगी तथा सद्भाव एवं भाईचारे के जरिये समाज में दूरियों को पाटने का काम करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा पत्र समिति के प्रमुख चौधरी ने 'भाषा' के साथ बातचीत में कहा, 'भाजपा ने राजस्थान में जातिगत वैमनस्य भड़काने का काम किया है। ये लोग भावनाओं की राजनीति करते हैं, लेकिन कांग्रेस मुद्दों की राजनीति करती है। जनता भाजपा की इस राजनीति को खारिज करेगी।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सद्भाव और भाईचारे के जरिये पूरे समाज को एकजुट करने का काम करेगी।' 

दरअसल, जोधपुर संभाग में मौजूदा चुनाव के दौरान स्पष्ट रूप से जातिगत गोलबंदी देखी जा सकती है और दोनों प्रमुख पार्टियों जातिगत समीकरणों को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए घोषित कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में चौधरी ने कहा, 'यह घोषणा पत्र सभी वर्गों के लिए है। इसमें सभी लोगों के लिए ध्यान रखा गया है। ' 

उन्होंने कहा, 'राजस्थान के किसान लंबे समय से कर्जमाफी की मांग कर रहे थे। कांग्रेस ने सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर कर्जमाफी का वादा किया है। इससे किसानों के बीच बड़ा सन्देश गया है।' 
विज्ञापन


चौधरी ने यह भी दावा किया कि इस चुनाव में जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने का मन बना लिया है। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें