फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली धमकी, बढ़ी सुरक्षा

Wed, 23 May 2018 07:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान सरकार से इस्तीफा दे चुके भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पाकिस्तान से धमकी मिली है। राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में जवानों को तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले ने अशोक परनामी से पैसों की मांग की और नहीं देने पर नतीजा भुगतने की भी धमकी दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार व्हाट्सऐप के जरिये संदेश भेजने का सिलसिला तीन दिन से चल रहा था और मंगलवार को वॉयस कॉल कर धमकी दी गई। इसके बाद परनामी ने पुलिस को धमकी  की जानकारी दी। 

सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है। उनके आवास के सामने अस्थाई चौकी बना दी गई है। राजस्थान एटीएस की जांच में पता चला है कि परनामी को वाया यूएस पाकिस्तान से धमकी दी गई है। एटीएस के अनुसार परनामी को धमकी देने वाले ने अपना नाम अलीबाबा बुंदेल बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें