फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: बिट्स पिलानी के छात्रों ने तैयार किया मंगल ग्रह के लिए विशेष रोवर, कार्बन फाइबर से किया निर्माण

Wed, 10 May 2023 07:00 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

कार्बन फाइबर से बना यह रोवर वजन में काफी हल्का है और 500 किलो वजन सहन करने की क्षमता है। तीन पहियों से बना रोवर पैडल से चलेगा तथा इसमें दो यात्री एक-दूसरे की विपरीत दिशा में बैठकर चला सकेंगे।
विज्ञापन
बिट्स पिलानी के छात्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा जगत में विश्व भर में एक अलग पहचान रखने वाले बिट्स पिलानी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिट्स पिलानी के छात्रों की टीम ने मंगल ग्रह के लिए एक विशेष रोवर तैयार किया है।

नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज 2023 

विज्ञापन

कार्बन फाइबर से बना यह रोवर वजन में काफी हल्का है और 500 किलो वजन सहन करने की क्षमता है। तीन पहियों से बना रोवर पैडल से चलेगा तथा इसमें दो यात्री एक-दूसरे की विपरीत दिशा में बैठकर चला सकेंगे। बिट्स निदेशक सुधीर कुमार बरई ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका के अलबामा के हन्ट्सविले में नासा मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर में नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज 2023 नाम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 8 देशों की 61 टीमों ने भाग लिया था। बिट्स पिलानी की टीम 'इंस्पायर्ड कार्टर्स ग्रेविटी' ने प्रोजेक्ट रिव्यू अवार्ड के लिए पूरे एशिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कई देशों की टीमों ने लिया था भाग 
वहीं, 8 देशों की 61 अंतरराष्ट्रीय टीम में बिट्स पिलानी की टीम ने विश्व में 12वां स्थान प्राप्त किया। टीम लीडर अर्नब सिंह ने बताया कि यह रोवर मंगल ग्रह की विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से काम करेगा। प्रो. गजेंद्र सिंह चौहान व प्रो. मनोज कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नासा में प्रजेंटेशन के दौरान बिट्स पिलानी की टीम इंस्पायर्ड कार्टर्स ग्रेविटी ने  रोवर को चलाकर दिखाया। उन्होंने बताया कि यह रोवर हर तापमान व मौसम के अनुकूल है। तथा इसका वजन भी मात्र 65 किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें