फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: नोहर के गांव असरजाना में हादसा, ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 17 Apr 2023 11:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

नोहर के गांव असरजाना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान में जुटी नोहर पुलिस।
 
विज्ञापन
नोहर के गांव असरजाना में हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के नोहर में पल्लू सड़क मार्ग पर असरजाना गांव के पास सोमवार सुबह एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोनडी और असरजाना गांव के बीच की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवक नोहर की तरफ आ रहा था। तभी असरजाना गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसे एंबुलेंस की सहायता से राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर वह स्टूडेंट नजर आ रहा है। उसके पास से एक बैग भी मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर नोहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान करने में जुटी। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें