फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ‘विदेशों में भारत की छवि धूमिल करना राहुल गांधी की आदत’ कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री मेघवाल

Tue, 24 Sep 2024 07:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक दिन के बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के भारतीय सिक्खों पर दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल व राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने तो अमेरिका में सिक्खों को लेकर जो बयान दिया है वो विदेशी धरती पर जाकर भारत को बदनाम करने का प्रयास है। अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को बीकानेर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जार्जटाउन यूनिवर्सिटी में भारत के विरोध में जो बयान दिया है, ये राहुल गांधी की आदत हो गई है कि जब भी वो विदेश जाते हैं भारत के खिलाफ भारत की संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन


वहां उन्होंने सिक्खों के लिए बोला कि भारत में जो सिख समाज रहता है, उन्हें अपने धार्मिक रीती-रिवाजों रिवाज का अनुसरण करने में दिक्कत आ रही है, यह सरासर झूठ है। राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष होकर हमारी नीतियों की आलोचना करें तो उनका स्वागत है, लेकिन विदेश में जाकर देश की आलोचना करना हम सहन नहीं करेंगे।

वहीं, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा पर की गई जातिसूचना टिप्पणी की अर्जुनराम मेघवाल ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों ने कुमारी शैलजा को जिस तरह से जातिगत अपशब्द कहे, जो कतई भी मान्य नहीं हैं। हरियाणा की जनता और अनुसूचित जाति समाज कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के बीजेपी में शामिल होने के सवाल के जवाब में कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें