Bikaner News: बीकानेर में स्टेशन से गुजर रही बीकानेर-बांद्रा रेलगाड़ी के एसी कोच के नीचे अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन गैस सिलेंडर से छिड़काव स्थिति पर काबू पाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीकानेर में देशनोक रेलवे स्टेशन से गुजर रही बीकानेर-बांद्रा रेलगाड़ी के एसी कोच के नीचे अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में मौजूद अग्निशमन गैस सिलेंडर से छिड़काव किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन बीकानेर से बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रवाना हुई थी और करीब नौ बजे देशनोक पहुंची। स्टेशन पर रुकते ही लोगों ने पांच एसी कोचों के नीचे से धुआं उठते देखा। सूचना मिलते ही टीटी और रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि यह आग ब्रेक शू में लगी थी। अग्निशमन गैस से छिड़काव कर इसे समय रहते बुझा दिया गया।
इस घटना के दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक देशनोक स्टेशन पर रुकी रही। एसी कोच में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई, कई यात्री अपने सामान सहित नीचे उतर गए। स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों को पुनः ट्रेन में बैठाया गया और ट्रेन को अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया गया।