फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: FIR से नाम हटाने के एवज में महिला कांस्टेबल ने मांगे 20 हजार, ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Fri, 22 Mar 2024 09:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: एसीबी ने जिले की महिला थाना कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला कांस्टेबल ने एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
एसीबी ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए महिला थाने की एक कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला कांस्टेबल ने एक एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने की एवज में रुपयों की मांग की थी। 

विज्ञापन


बीकानेर चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीरप्रसाद शर्मा ने बताया कि एसीबी की टीम ने महिला कांस्टेबल अनिता बिश्नोई को एक मुकदमे से आरोपी का नाम हटाने की एवज में पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इरफान नामक परिवादी ने एसीबी को रिपोर्ट दी थी कि उसके खिलाफ एक मामला महिला थाने में दर्ज किया गया है, जिसकी जांच अनीता बिश्नोई को सौंपी गई है। अनीता ने जांच के बाद इरफान का नाम हटाने के लिए उससे रिश्वत मांगी थी।

एसीबी ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल को ट्रेप किया। जब इरफान ने रुपए दिए तो अनीता ने उन्हें अपनी टेबल में रख दिया, इस पर सीआई पिंकी गंगवाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल अनिता बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसकी टेबल से 20 हजार रुपए बरामद कर लिए। अब एसीबी की टीम अनीता के घर की तलाशी भी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें