फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाकिस्तान सीमा से ड्रोन से गिराई गई 2.25 किलो हेरोइन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ से अधिक

Wed, 11 Feb 2026 03:36 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर के खाजूवाला सेक्टर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ड्रोन से गिराई गई 2.25 किलो हेरोइन जब्त की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ से अधिक आंकी गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमा से आई करोड़ों की हेरोइन बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशे की तस्करी की एक और बड़ी कोशिश को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। बीकानेर जिले के खाजूवाला सेक्टर में बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
इंटेलिजेंस सूचना के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ की इंटेलिजेंस इकाई को बुधवार सुबह विश्वसनीय सूचना मिली थी कि बॉर्डर के पास ड्रोन के माध्यम से नशीला पदार्थ गिराया गया है। सूचना के आधार पर बीएसएफ और खाजूवाला पुलिस ने तुरंत संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चक 1BM रोही क्षेत्र में सघन तलाशी के दौरान चार पैकेट में पैक की गई कुल 2.25 किलो हेरोइन बरामद की गई।

पढ़ें- Rajasthan Budget: 'विकसित एवं उन्नत राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला सर्वस्पर्शी बजट', बोले सीपी जोशी
विज्ञापन

 
ड्रोन के जरिए तस्करी की बढ़ती कोशिशें
यह कार्रवाई सीमा पर ड्रोन आधारित तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को दर्शाती है। हाल के महीनों में पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से हेरोइन जैसे मादक पदार्थ भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने के प्रयास बढ़े हैं। हालांकि, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से ऐसी अधिकांश कोशिशें विफल की जा रही हैं।
विज्ञापन

 
फोरेंसिक जांच और नेटवर्क की पड़ताल जारी
जब्त की गई हेरोइन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके। सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में निगरानी और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रखे हुए हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें