फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: दीपावली की खुशियों पर छाया मातम, विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन की हादसे में मौत; इलाके में शोक

Mon, 20 Oct 2025 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: दुर्गादेवी का ससुराल रतनगढ़ के पास लधासर गांव में है, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दर्दनाक हादसे से सारस्वत परिवार सहित पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोशनी और उल्लास के पर्व दीपावली पर जहां हर ओर खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं गुसाईंसर बड़ा गांव में मातम छा गया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की छोटी बहन दुर्गादेवी (65) की कल देर रात एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुर्गादेवी दीपावली पर अपने पीहर गुंसाईंसर बड़ा आई हुई थीं। खेत में ग्वार निकालने के दौरान वे थ्रेसर के पास काम कर रही थीं, तभी उनके चेहरे पर बंधा स्कार्फ अचानक मशीन के पंखे में फंस गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढे़ं: अलवर बस स्टैंड पर दीपावली की भीड़, यात्रियों को बसों में चढ़ने में हुई भारी दिक्कत; दरवाजे पर लटके
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गादेवी का ससुराल रतनगढ़ के पास लधासर गांव में है, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दर्दनाक हादसे से सारस्वत परिवार सहित पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। दीपावली की खुशियों के बीच यह घटना दोनों परिवारों को झकझोर गई मानो त्योहार की खुशियों पर दुःख का साया छा गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें