फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस गैंग: 10 करोड़ फिरौती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद, एमपी में भी था इनामी

Wed, 29 Apr 2026 08:10 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े इनामी आरोपी दुर्गेश सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 करोड़ फिरौती मांगने का आरोप है। उसके पास से दो अवैध पिस्तौल मिलीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लॉरेंस गैंग का इनामी गुर्गा दुर्गेश सोनी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लॉरेंस गैंग से जुड़े एक इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मध्यप्रदेश सरकार ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन

 
प्रेस वार्ता में दी गई कार्रवाई की जानकारी
सिटी कोतवाली थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फड़बाजार निवासी 20 वर्षीय दुर्गेश सोनी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ एक महत्वपूर्ण आपराधिक मामले में प्रगति हुई है।
 
तलाशी में दो अवैध पिस्तौल बरामद
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें- Jalore News: देवर-ससुर ने घर में घुसकर पत्थर-लाठियों से किया हमला, महिला को पीटा; लज्जा भंग करने का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार दुर्गेश सोनी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। 11 अगस्त 2023 को जेएनवीसी क्षेत्र में चाय की दुकान पर हुए हत्या कांड में भी वह आरोपी रहा है। उस मामले में युवक को चाकू मारकर हत्या करने के बाद उसे बाल सुधार गृह जयपुर भेजा गया था।
 
मध्यप्रदेश में फिरौती मांगने का आरोप
पुलिस ने बताया कि बाद में उसने मध्यप्रदेश में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक व्यापारी को धमकाकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और फरार हो गया। इसी मामले में वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था।
विज्ञापन

 
फरार आरोपी को पकड़ने के लिए गठित टीम में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राकेश मीना, सुखलाल, कांस्टेबल हंसराज, मनफूल और प्रीतम शामिल रहे। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुखलाल की भूमिका अहम रही। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सिटी अनुज डाल भी मौजूद रहे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें