फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: गुरुजी ने किया प्यार का इजहार, छात्रा को थमाया 'लव लेटर'; तत्काल प्रभाव से निलंबित

Thu, 07 Aug 2025 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजकीय विद्यालय में टीचर द्वारा 11वीं कक्षा की छात्रा को लव लेटर थमाए जाने के बाद छात्रा के परिजनों और अन्य अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर धरना दे दिया। शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर धरना देते अभिभावक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के खाजूवाला ब्लॉक स्थित 2 KLD राजकीय विद्यालय में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता सुरेश कुमार पर विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा को प्रेम पत्र देने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद स्कूल में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्रों के अभिभावक भी विरोध में शामिल हो गए और धरने पर बैठ गए। सभी ने आरोपी शिक्षक के तत्काल निलंबन की मांग की।

सूचना मिलने पर दंतौर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा निदेशक ने शिक्षक सुरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा उनका मुख्यालय डूंगरपुर कर दिया गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त किया गया और विद्यालय का माहौल सामान्य हो गया।
विज्ञापन

 

स्कूल के बाहर धरना देते अभिभावक

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें