फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: चोरों ने पुलिसकर्मी के घर लगाई सेंध, सोना-चांदी और कैश लूटकर फरार

Thu, 26 Mar 2026 05:28 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र की तावणिया कॉलोनी में पुलिसकर्मी मुकेश गोदारा के घर में चोरों ने सेंध लगाई। परिवार शादी समारोह में बाहर था, जबकि घर पिछले तीन दिन से बंद था।
विज्ञापन
बीकानेर: जिनके भरोसे सुरक्षा, उन्हीं के घर में सेंधमारी,पुलिसकर्मी का घर सूना देख चोरों ने किए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र की तावणिया कॉलोनी में चोरी की एक वारदात ने न केवल आम लोगों को बल्कि पुलिस महकमे को भी सकते में डाल दिया। सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी मुकेश गोदारा का घर ही चोरों के निशाने पर आ गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुकेश गोदारा का परिवार किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर था। घर पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा था, और यही चोरों के लिए मौके का फायदा बन गया। अज्ञात चोर घर में घुसकर करीब 30 तोला सोना, चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

इलाके में दहशत का माहौल
घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डिप्टी एसपी अमरजीत चावला और थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और एमओबी टीम को भी जांच में लगाया गया। इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। जब सुरक्षा प्रदान करने वाले पुलिसकर्मी का ही घर असुरक्षित हो सकता है, तो आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर कितने सुरक्षित महसूस कर सकते हैं, यह सोचने वाली बात है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी तत्परता के साथ जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, संभावित रास्तों और संदिग्ध ठिकानों की जांच की जा रही है। साथ ही, अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमों और गश्त दलों को सक्रिय किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें