फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: तपती मरुधरा की बुझी प्यास! बीकानेर में खत्म हुआ 'जल-वनवास', जलाशयों में गूंजी नहरी पानी की कलकल

Thu, 21 May 2026 11:33 AM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में कई दिनों से चल रही नहरबंदी के बाद आखिरकार बीछवाल और शोभासर जलाशयों में नहरी पानी पहुंच गया है। बीछवाल जलाशय में दोपहर 2:30 बजे और शोभासर जलाशय में शाम 5:10 बजे पानी की आवक शुरू हुई।
विज्ञापन
बीकानेर को मिली राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में कई दिनों की भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के बाद आखिरकार राहतभरी खबर सामने आई है। नहरबंदी खत्म होने के बाद गुरुवार को बीछवाल और शोभासर जलाशयों में नहरी पानी पहुंच गया। इसके साथ ही शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


दोपहर से शाम तक जलाशयों में पहुंचा पानी

जानकारी के अनुसार बीछवाल जलाशय में दोपहर 2:30 बजे नहरी पानी पहुंचा, जबकि शोभासर जलाशय में शाम 5:10 बजे पानी की आवक शुरू हुई। पानी पहुंचते ही जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। जलाशयों पर विधिवत पूजा-अर्चना कर नहरी पानी का स्वागत किया गया।

पानी की गुणवत्ता जांच में मिला राहतभरा परिणाम

जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई, जिसमें पानी पूरी तरह पेय योग्य पाया गया है। विभाग का कहना है कि अब शहरवासियों को फिर से नियमित जलापूर्ति मिल सकेगी और नहरबंदी के दौरान बनी परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नहरबंदी से बढ़ गई थी परेशानी

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से नहरबंदी के चलते शहर में जल संकट की स्थिति बनी हुई थी। जलदाय विभाग को शहर के अलग-अलग इलाकों में ऑड-ईवन व्यवस्था के तहत पानी की सप्लाई करनी पड़ रही थी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में नहरी पानी की वापसी ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: डीएम के नाम पर साइबर ठगी! वियतनाम नंबर से बना फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन


कई अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, राजेश पूनिया, अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नितेश सागर, सुभाष जनागल, सहायक अभियंता योगेंद्र सहायक और चंद्र मोहन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें