फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: पिकअप सवार हमलावरों ने भूखंड विवाद में घर की दीवार गिराई, दो गंभीर घायल, महिलाओं से भी की मारपीट

Thu, 04 Sep 2025 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

भूखंड विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने पिकअप में सवार होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया, जिससे उनके घर की दीवार गिर गई और दो लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए। 
विज्ञापन
नाल थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नाल थाना क्षेत्र के करमीसर गांव में देर रात भूखंड विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने पिकअप में सवार होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर घर की दीवार गिराते और वहां मौजूद महिलाओं से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


हमले में 70 वर्षीय फागूराम और 30 वर्षीय गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रैफर किया गया। वहीं दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। इस हमले में कुछ महिलाओं को भी चोटे आई हैं।

ये भी पढ़ें: Sikar News: बेटे की शादी में मस्त था परिवार, बंद पड़े घर में हो गया कांड, 25 लाख के जेवर और नकदी ले भागे चोर
विज्ञापन


सूचना पर नाल पुलिस और सीओ पार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए टीमों को रवाना किया। शर्मा ने बताया कि विवादित भूखंड को लेकर देर रात हमला बोला गया, जिसमें घर की दीवार ढह गई और लोग उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता का है, जिसके चलते भाजपा पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक व्यास ने कहा कि भू माफिया द्वारा जमीनों पर कब्जे को लेकर गुंडागर्दी की जा रही है। शहर में जमीनों को लेकर आए दिन झगड़े हो रहे हैं। इस संबंध में मैंने एसपी और सीओ को मामले से अवगत करवाया है, ये सब सहन नहीं किया जाएगा। फिलहाल घायलों का पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें