फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: दो मासूम बच्चों के अपहरण का प्रयास कर रही थीं महिलाएं, चिल्लाने पर भाग खड़ी हुईं

Sun, 03 Nov 2024 02:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान में बीकानेर जिले से दो मासूम बच्चों के अपहरण करने का मामला सामने आया है। बच्चों के चिल्लाने पर अपहरणकर्ता महिलाएं भाग खड़ी हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो नाबालिग बच्चों को किडनैप करने का असफल प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यासों के चौक से बिन्नाणी चौक की ओर अपने रिश्तेदार के यहां दीपावली रामा श्यामा करने जा रहे दो नाबालिगों को महिलाओं ने जबरन पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगी। बच्चों के चिल्लाने पर महिलाएं भाग खड़ी हुई।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि लालाणी व्यास चौक निवासी केदारनाथ व्यास के पुत्र गिरिराज व विश्वम्भर व्यास के पुत्र गोविन्द अपने रिश्तेदार के यहां जाने को कहकर निकले। करीब आधे घंटे बाद दोनों घबराए हुए घर आए और गुमशुम होकर कमरे में बैठ गए। काफी देर तक कुछ भी नहीं बोलने पर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया कि बिन्नाणी चौक जाने वाली गली में कुछ महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ जाने के लिए कहा। मना करने पर डराने लगी।

इस दौरान गोविंद ने महिलाओं से कहा, सॉरी हमसे क्या गलती हुई है, जो आप हमें ले जा रहे हो। काफी देर बहसबाजी के बाद एक मोटरसाइकिल सवार उधर से निकलता देख दोनों बच्चे चिल्लाए। उसके बाद महिलाएं घबराकर वहां से भाग गई। इस घटनाक्रम को लेकर बच्चों के पिता ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें