फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: नोखा में पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों किया हमला, विवादित जमीन पर तारबंदी रोकने गई थी पुलिस

Mon, 17 Jun 2024 04:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

नोखा के जसरासर पुलिस थाने की जमीन पर तारबंदी कर पर कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों, एसएचओ के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर हमला करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोखा के जसरासर पुलिस थाने की जमीन पर तारबंदी कर पर कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों, एसएचओ के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जसरासर थाने की विवादित जमीन पर कुछ लोग तारबंदी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों को ऐसा करने से रोका। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और मामला हाथापाई तक आ गया। 

इस दौरान आरोपियों ने एसएचओ संदीप बिश्नोई के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की। जानकारी लगते ही अतिरिक्त जाब्ता मौके पर भेजा गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को राउंडअप भी किया है। दरअसल इस भूमि पर कोर्ट का स्टे होने के बावजूद कुछ लोग इस जमीन पर तारबंदी कर रहे थे। सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस इन्हें रोकने पहुंची। पुलिसकर्मियों से इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें