फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : पांच दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त, राजकीय सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार

Mon, 30 Sep 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पांच दिन के गतिरोध के बाद कल बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां की मौत को लेकर दिया जा रहा धरना समाप्त हो , गया। सैनिक के परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 24 सितंबर को आर्मी में तैनात बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां की संदिग्ध मौत के मामले में पांच दिन बाद कल सर्व समाज का धरना समाप्त हो गया। सैनिक के परिजनों और ग्रामीणों की ओर से जिन मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा था, रविवार को प्रशासन के साथ वार्ता में उन मांगों पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। प्रशासन के साथ हुई वार्ता में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, मृतक की पत्नी को 50 लाख की राशि देने, संविदा पर नौकरी देने और शहीद का दर्जा देने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखने के साथ ही जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद मिलिट्री कैंपस से सेना की गाड़ी में जवान की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव पांचू ले जाया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लगातार 4 दिन से चल रहे धरने के बावजूद वार्ता में सहमति नहीं बनने के बाद शनिवार को धरने में शामिल होने के लिए बीकानेर पहुंचे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार से बीकानेर कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव की चेतावनी दी थी। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से भी फोन पर बातचीत की। ठोस आश्वासन मिलने के बाद रामस्वरूप कस्वां के परिजन सहमत हुए और शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें