फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी , हादसे में युवक-युवती की दर्दनाक मौत

Sun, 27 Oct 2024 09:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

आज तड़के शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे हुए हादसे में कार में सवार एक युवक-युवती की दर्दनाक मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार कई बार पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा शहर थाना इलाके में अलसुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक-युवती की जान चली गई। यह हादसा मुरली मनोहर गौशाला के पास उस वक्त हुआ जब तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार की गति काफी तेज थी और इस कारण से चालक ने अचानक से कार पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार कई बार पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। घटना के बाद पीछे चल रही गाड़ियों में सवार लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मारे गए युवक पहचान मुनित बोथरा पुत्र महेन्द्र बोथरा निवासी बोथरा चौक गंगाशहर और युवती की पहचान लवीना बदलानी निवासी रथखाना कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों किसी इवेंट से वापस बीकानेर लौट रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें