फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: रोडवेज को बंद करने के बयान का विरोध, विधायक यूनुस खान का रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका पुतला

Mon, 22 Jul 2024 10:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

रोडवोज कर्मचारियों ने कहा कि राजस्थान रोडवेज ग्रामीण इलाकों में लोक परिवहन का सस्ता, सुलभ साधन है। इसे बंद करने की बात करना समझ से परे है।
 
विज्ञापन
बस स्टैंड पर विधायक का पुतला जलाते रोडवेज कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व यातायात मंत्री और वर्तमान विधायक यूनुस खान द्वारा रोडवेज पर दिए बयान के बाद रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। विरोध स्वरूप भारतीय मजदूर संघ ने बीकानेर केंद्रीय बस स्टैंड पर विधायक यूनुस खान का पुतला फूंककर जमककर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


पूर्व यातायात मंत्री ने रोडवेज निगम को बंद करने का प्रस्ताव रखा गया था इसको लेकर राजस्थान के सभी रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। संघ के बंशीलाल राजपुरोहित बताया कि यूनस खान ने रोडवेज की बजाय लोक परिवहन और प्राइवेट बसों को बढ़ावा देने की बात कही थी। खान का यह बयान प्राइवेट बस संचालकों से गठजोड़ को दर्शाता है। राजस्थान रोडवेज ग्रामीण इलाकों में लोक परिवहन का सस्ता, सुलभ साधन है। इसे बंद करने की बात करना समझ से परे है। इसको लेकर केंद्रीय बस स्टैंड पर विरोध-प्रदर्शन कर युनुस खान का पुतला फूंका गया। उन्हें अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें