फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : पटियाला हाउस कोर्ट ने बीकानेर हाउस की कुर्की के आदेश दिए, बकाया भुगतान को लेकर किया फैसला

Fri, 22 Nov 2024 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर हाउस को लेकर नोखा नगर पालिका और एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच विवाद के बाद हुए समझौते का पालन नहीं होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली ने बीकानेर हाउस की कुर्की का वारंट जारी किया है। बीकानेर हाउस का स्वामित्व राजस्थान की नोखा नगर पालिका के पास है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की नोखा नगर पालिका और एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच विवाद के बाद एक समझौता हुआ था। इस समझौते का पालन नहीं होने पर ये आदेश जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान की भजनलाल सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। इस से पूर्व दिल्ली में हिमाचल भवन की नीलामी का भी आदेश आ चुका है।

विज्ञापन


29 नवंबर को होगी अगली सुनवाई 

पटियाला हाउस कोर्ट ने बीकानेर हाउस को कुर्क करने का आदेश दिया है। यह आदेश एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को 50.31 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के कारण दिया गया है। कोर्ट ने नोखा नगर पालिका को कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भुगतान नहीं करने पर यह आदेश दिया है। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा है कि नोखा नगर पालिका कोर्ट के अगले आदेश तक बीकानेर हाउस को लेकर कोई फैसला या काम नहीं कर पाएगी। इस मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। कोर्ट ने बीकानेर हाउस को नगर पालिका नोखा के स्वामित्व का मानते हुए कुर्की के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें