फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: सीमा पर पाकिस्तानी टैंकों की हलचल बढ़ी, ब्लैक आउट की अपील, बीकानेर एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द

Fri, 09 May 2025 02:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक से घबराए पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर टैंकों की मूवमेंट देखी गई है, जिसे लेकर सुरक्षा बल सतर्क हैं। इधर बीकानेर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें अस्थाई रूप से रद्द कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद पश्चिमी सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से टैंकों की मूवमेंट देखी गई है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ रही है।  सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं।

विज्ञापन


प्रशासन ने सरहदी इलाकों के निवासियों से किसी भी परिस्थिति में लाइट ऑन न करने की अपील की है। बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले कई घंटों से बिजली आपूर्ति बंद रखी गई है, जिससे अंधेरे में रहकर रणनीतिक तैयारी को गुप्त रखा जा सके।

ये भी पढ़ें: Barmer: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाक विस्थापितों ने गुड़ बांटकर मनाई खुशियां, कहा- हर मोर्चे पर साथ खड़े हैं
विज्ञापन


बीकानेर एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर, उड़ानें रद्द

एयर स्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए बॉर्डर से सटे 18 एयर पोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। बीकानेर एयरपोर्ट भी इस सूची में शामिल है।

बीकानेर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो और एलायंस एयर की सभी फ्लाइट्स 9 मई तक रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार आम नागरिकों का एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंगलवार रात से ही एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


एयर लाइंस द्वारा यात्रियों को टिकट रद्द होने की सूचना भेजी जा रही है और रिफंड प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्थिति सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें