फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: कार सवार पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता गंभीर रूप से घायल, प्रेम प्रसंग में हुई वारदात

Sat, 06 Apr 2024 06:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

चलती कार में बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। कार में सवार दोनों पिता-पुत्र लड़की के बयान दर्ज करवाने के लिए बज्जू पुलिस थाने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में इन पर फायरिंग हो गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में एक चलती कार पर कुछ बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे गंभीर स्थिति में पुलिस ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। घायल हनुमानगढ़ जिले के धोलीपाल निवासी रामरतन पुत्र लेखराम बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। घायल के पुत्र की एक लड़की से लव मैरिज करने की बात सामने आ रही है। कार में सवार दोनों पिता-पुत्र लड़की के बयान दर्ज करवाने के लिए बज्जू पुलिस थाने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में इन पर फायरिंग हो गई। फायरिंग में पिता को गोली लगी है। खून से लथपथ अवस्था में घायल को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग करने वाले लोग कौन थे? पुलिस अब इस मामले में गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें