फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : नकाबपोश चोरों ने किया बैंक एटीएम उखाड़ने का प्रयास, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

Wed, 14 Aug 2024 03:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले के लूणकरणसर में एक निजी बैंक के एटीएम को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उखाड़ने का प्रयास किया। हालांकि चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए लेकिन यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूणकरणसर के कालू रोड स्थित एक निजी बैंक के एटीएम को बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए नकाबपोश चोरों ने उखाड़ने का प्रयास किया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। एटीएम उखाड़ने की यह घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के जागने पर नकाबपोश वहां से भाग निकले। इस दौरान बैंक के मुंबई स्थित ऑफिस में भी सायरन बजा, जिस पर उन्होंने भी बीकानेर के बैंक मैनेजर को इस बारे में फोन किया। घटना की सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेशाराम विश्नोई मौके पर पहुंचे और गाड़ी का पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर नकाबपोश चोर वहां से सरदार शहर की तरफ भाग निकले। 

पुलिस द्वारा बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर सामने आया कि एक नकाबपोश चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कलर का स्प्रे कर रहा है। साथ ही बैंक के एटीएम को उखाड़ने के लिए गाड़ी भी एटीएम के सामने लगा दी। हालांकि चोरों का यह प्रयास विफल रहा लेकिन पूरी योजना के साथ एटीएम उखाड़कर लूट करने पहुंचे चोरों के हौसले बुलंद नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें