फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: कोतवाली थाने से कुछ दूरी पर चाकूबाजी की घटना, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 28 Apr 2024 09:00 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पैसे के लेन-देन का विवाद चल रहा था। हमले में घायल युवकों ने नामजद आरोपियों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले की कोतवाली थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुरिया हवेली के पास पैसे की लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने ऋषभ गोस्वामी और सलमान पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में ऋषभ गोस्वामी पुत्र मनोज गोस्वामी पर चाकू के कई वार किए गए, जबकि सलमान गौरी को हल्की चोट आई है। घटना में घायल दोनों युवकों का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। हमले में घायल ऋषभ ने आशीष मंगलाव, गोपी किशन मंगलाव, शेरू रंगरेज पर उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक कोतवाली थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें