फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया

Fri, 06 Dec 2024 01:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शहर में मसाज पार्लर की आड़ में चलाई जा रही अनैतिक गतिविधियों को लेकर पुलिस ने छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मॉर्डन मार्केट स्थित एक मशहूर मसाज पार्लर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। गुरुवार शाम को कोटगेट थाना पुलिस की इस कार्रवाई में पांच युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। छापेमारी का नेतृत्व सीओ सिटी श्रवणदास संत और थानाधिकारी मनोज शर्मा ने किया।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर मौके पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोरखधंधा लंबे समय से संचालित हो रहा था। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद मसाज पार्लर संचालकों और ऐसे धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। बीकानेर में मसाज पार्लर की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों ने आम जनता और प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें