फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : दशहरे की झांकी में शामिल हनुमान के किरदार ने दरगाह पर माथा टेका, दशहरा कमेटी निशाने पर

Mon, 14 Oct 2024 09:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

दशहरे की झांकी में हनुमान बने मुस्लिम कलाकार के दरगाह पर माथा टेकने के बाद हिन्दूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। इतना ही नहीं मामले में दशहरा कमेटी भी संगठनों के निशाने पर आ गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा पर्व पर हनुमान बने एक मुस्लिम कलाकार द्वारा दरगाह पर मत्था टेकने के कारण विवाद छिड़ गया है, मामला दशहरे पर बीकानेर दशहरा कमेटी की हर साल निकलने वाली झांकी से जुड़ा हुआ है। दरअसल दशहरा कमेटी की प्रमुख झांकी में 'हनुमान' का किरदार निभाने वाले एक मुस्लिम अभिनेता ने झांकी के दौरान कोटगेट के पास स्थित एक दरगाह में माथा टेका। इस घटना के बाद जैसे ही तस्वीरें और वीडियो वायरल हुईं, हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जब यह खबर फैलनी शुरू हुई, हिंदूवादी संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान करार दिया। इस संबंध में आज इन संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौंपा है। 

ज्ञापन में बताया गया है कि एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा हनुमान का किरदार निभाना ही उनके लिए असहनीय है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हनुमान भगवान का चरित्र भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रतीक है। इसे निभाने वाले को धर्म और परंपराओं का आदर करना चाहिए। दरगाह में मत्था टेकना, खासकर हनुमान का किरदार निभाने के बाद, यह हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।
विज्ञापन


दशहरा कमेटी भी आई घेरे में

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दशहरा कमेटी को भी इस मुद्दे पर आड़े हाथों लिया और कमेटी को भंग कर कमेटी सदस्यों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करवाने की मांग की। हालांकि दरगाह में मत्था टेकने का वीडियो वायरल होने के बाद हनुमान का किरदार निभाने वाले मुस्लिम कलाकार ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें