फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : छात्रा को स्कूल के बाहर से अगवा कर किया दुष्कर्म, सीसीटीवी में नजर आई संदिग्ध कार

Wed, 18 Dec 2024 11:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

खाजूवाला थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में स्कूल के सामने से छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई कार स्कूल के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दुष्कर्मी छात्रा को स्कूल के बाहर से ही अगवा करके ले गया और बाद में अपने मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने इस संबंध में खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को बालिका स्कूल के लिए घर से निकली थी। इस दौरान तीन पावली निवासी भीम नायक स्कूल के बाहर से उसका अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी जब देर तक वापस घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान जब बेटी मिली तो वह बेहद घबराई हुई थी। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। बेटी की आपबीती सुनकर उसके परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। 

मामले की जांच डीवाईएसपी अमरजीत चावला कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें