फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: रंगदारी ना देने पर बदमाशों ने किया हमला, कांग्रेस नेता व व्यापारी के घर फायरिंग, इलाके में दहशत

Wed, 10 Sep 2025 12:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकियों के बीच आज सुबह धनपत और सुखदेव चायल के घर पर हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित धनपत चायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में गैंगस्टर्स ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। आज अलसुबह कांग्रेस नेता धनपत चायल और व्यापारी सुखदेव चायल के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


शहर के सादुलगंज क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने बाइक पर सवार दो युवक साफ नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Jalore News: मौत को सामने देखकर भी मुस्कुराकर जीना सीखा गई पीहू, आईसीयू में काटा केक, भावुक कर देगा वीडियो
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए थे और उसी समय आशंका जताई गई थी कि गैंगस्टर्स कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्हें पिछले चार-पांच दिनों से गैंगस्टर रोहित गोदारा की ओर से व्हाट्सएप कॉल पर धमकियां मिल रही थीं, जिसमें 5 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही थी और न दिए जाने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन




फायरिंग की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम और एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें