फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: स्कूल वैन की टक्कर से आठ साल के बच्चे की मौत, आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 25 Apr 2024 08:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बच्चा अपने मामा के साले की शादी में शामिल होने बीकानेर आया था। बच्चा घर से बाहर निकला ही था कि तेज गति से आ रही एक निजी स्कूल की वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हदसे में बच्चे की मौत। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक आठ साल के बच्चे को निजी स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बच्चे को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्चा अपने मामा के साले की शादी में शामिल होने बीकानेर आया था। राकेश पुत्र खेमाराम देवासी निवासी सुवाप आऊ जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के हाजी मार्केट के पास मंगलवार सुबह अपने मामा के घर से बाहर निकला ही था कि तेज गति से आ रही एक निजी स्कूल की वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें