फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: ईडी की छापेमारी से शहर में मचा हड़कंप, मनी लॉड्रिंग के मामले में दो घरों पर रेड

Wed, 17 Sep 2025 12:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

आज सवेरे ईडी द्वारा की गई छापेमारी में दो घरों पर रेड की गई। मामला मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। छापेमारी को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
 
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाषपुरा, फड़ बाजार, कोटगेट, सदर और मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्रों में एक साथ रेड की। इस दौरान बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान और स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ईडी ने पूर्व पार्षद जावेद खान और मोहम्मद सादिक के घर रेड की। मामला विदेशी फंडिंग के संदेह और मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक ईडी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Bundi News: नाबालिग ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ की दरिंदगी, जंगल में बकरियां चराने गई थी मासूम
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईडी की टीम मंगलवार को ही बीकानेर पहुंच गई थी और बुधवार सुबह पुलिस से संपर्क करके पुलिस बल की व्यवस्था करवाई गई। सदर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि सुभाषपुरा में पूर्व पार्षद के घर और फड़ बाजार में व्यापारी के घर पर पूछताछ की जा रही है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में भी ईडी टीम मौजूद थी। कुल मिलाकर करीब 6 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित इलाकों में हड़कंप मच गया। रास्तों को बंद कर दिया गया और मीडिया को भी दूर रखा गया ताकि कोई फोटो या वीडियो न बना सके। शहरभर में छापेमारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें