फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर में कार पर पलटा डंपर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी शादी समारोह से लौट रहे थे

Thu, 20 Mar 2025 07:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले के देशनोक में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक डंपर के कार पर पलट जाने से कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल देर रात जिले के देशनोक में हुए भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब राख से भरा हुआ एक ट्राला ओवरब्रिज पर गुजर रही कार पर पलट गया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो शादी समारोह में शामिल होकर नोखा लौट रहे थे।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल सुनील यादव ने बताया कि कार बीकानेर से नोखा जा रही थी, जबकि ट्रोला नोखा से बीकानेर की ओर आ रहा था। ओवरटेक के दौरान ट्राला असंतुलित होकर कार पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही देशनोक थाने के एएसआई हनुमंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : Sirohi News: 929 किलो डोडा पोस्त जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, फर्जी पोस्टल वैन से हो रही थी तस्करी
विज्ञापन


ट्राला पलटने से कार में सवार लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची देशनोक पुलिस ने कार में सवार लोगों की मदद के लिए क्रेन और तीन जेसीबी के सहारे ट्रोले को किनारे करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल सुनील ने बताया कि कार में 6 लोग सवार थे। हालांकि तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। मृतकों की पहचान अशोक (45) पुत्र जगनाथ नाई, मूलचंद (45), पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम नाई, श्यामसुंदर (60), द्वारकाप्रसाद (45) पुत्र चेतनराम नाई और करणीराम (50) पुत्र मोहनराम नाई के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सोए फिर सोते रह गए: बीकानेर के CRPF जवान की अजमेर में मौत, तीन महीने पहले हुए थे भर्ती; परिजन हुए बेसुध

हादसे की सूचना मिलते ही आईजी ओमप्रकाश और एसपी कावेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुंचे। एसडीएम कविता गोदारा ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। शवों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें