फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: मनमुटाव के कारण पति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पत्नी पर शक के चलते गुस्से में था युवक

Fri, 15 Dec 2023 10:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एक युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इससे पहले कि युवक तेल डालकर आग लगा पाता वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आज एक युवक ने तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले कि युवक ऐसा कुछ कर पाता वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक को तुरंत स्थानीय पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पहचान रवि कुमार पुत्र नवरत्न वाल्मीकि निवासी मोमासर के रूप में हुई है। पता चला है कि रवि का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार रवि की पत्नी नगर निगम में सफाईकर्मी की नौकरी करती है। रवि अपनी पत्नी पर शक करता था इसके चलते वह उसे गांव ले गया, जहां से वह रोज अपनी नौकरी के लिए बीकानेर आती थी।
विज्ञापन


पत्नी पर शक के चलते वह लगातार उसकी लोकेशन पता करता रहता था और बार-बार फोन करके जानकारी लेता रहता था। उसकी इसी हरकत के कारण दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते रवि ने गुस्से में आत्मदाह का प्रयास किया। 
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने मामले कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिहा कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें