फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Cooler Taxi: भीषण गर्मी से राहत का देसी जुगाड़ है बीकानेर का ये चलता-फिरता कूलर, देखे वीडियो

Thu, 29 May 2025 06:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

भीम सिंह ने ऑटो के पीछे देसी कूलर सिस्टम लगाया है जिसमें पानी का पंप और घास की परतें लगी हैं। यह जुगाड़ू व्यवस्था लोगों के लिए गर्मी में राहत की मिसाल बन गई है। 45-47 डिग्री तापमान वाली तपती दोपहर में भी यह ऑटो यात्रियों को ठंडी हवा का सुकून दे रहा है। 
विज्ञापन
बीकानेर की कूलर टैक्सी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब देश के ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं, तब बीकानेर के एक ऑटो चालक ने अपनी मेहनत और नवाचार से गर्मी से राहत पाने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंच चुका है, सड़कों पर धूप की तपिश झुलसा देने वाली है, लेकिन इसी बीच 'बीकानेर कूलर टैक्सी' नाम की एक अनूठी सवारी लोगों को ठंडी हवा का सुकून दे रही है।

विज्ञापन




भीषण गर्मी की मार और इंसानी जद्दोजहद
राजस्थान सहित देश के सभी राज्य में तपती दुपहरी अब जानलेवा बनती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। खासकर बीकानेर संभाग में लू का कहर 45-46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। उमस और लू ने इंसानों के साथ-साथ जानवरों की भी हालत खराब कर दी है।

भीम सिंह का नवाचार: ऑटो बना 'चलता-फिरता कूलर'
बीकानेर निवासी ऑटो चालक भीम सिंह ने इस तपती गर्मी से सवारियों को राहत देने के लिए अपने ऑटो को ही कूलर टैक्सी में तब्दील कर दिया है। उन्होंने ऑटो के पिछले हिस्से में एक देसी कूलर सेटअप लगा दिया, जिसमें पानी का पंप और घास की परतें शामिल हैं। यह कूलर गर्म हवा को ठंडी हवा में बदलकर ऑटो में सवार लोगों को राहत देता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भीलवाड़ा में आंधी से तबाही, टोल नाके का टीनशेड उड़कर वाहनों पर गिरा,यात्री के सिर में चोट

ऑटो पर अब बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है: बीकानेर कूलर टैक्सी
सड़कों पर दौड़ता यह ऑटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग भीम सिंह के इस प्रयास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भीम सिंह के प्रयास को देखकर अनायास ही मुंह से निकल पड़ता है कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कूलर वाली टैक्सी
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि "जहां सरकारी व्यवस्थाएं चूक जाती हैं, वहां आम आदमी की समझदारी काम आ जाती है।" कई लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि प्रशासन ऐसे इनोवेटिव लोगों को सम्मानित करे और उनके प्रयासों को और भी बेहतर बनाने में सहयोग दे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांस्टेबल की बेटी अरूणा ने 10वीं में मचाया धमाल, 96 प्रतिशत अंक लाकर जीता सबका दिल

हीटवेव की चेतावनी, सतर्क रहें
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी कुछ दिनों बीकानेर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में लू की स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दिन में 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। भीम सिंह की यह पहल सिर्फ एक तकनीकी जुगाड़ नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि संसाधनों की कमी के बावजूद कैसे एक आम आदमी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज को राहत पहुंचा सकता है। बीकानेर की तपती सड़कों पर दौड़ती कूलर टैक्सी सिर्फ अपनी टैक्सी से गर्मी से हलकान शहरवासियों को न केवल ठंडी हवा दे रही है, बल्कि इसमें बैठने वाली सवारियों को गर्मी से राहत भी दे रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें