फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: गुपचुप धर्मांतरण की सूचना पर छापा, हिंदूवादी संगठनों में रोष; पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे

Sun, 27 Jul 2025 04:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि धर्मांतरण और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर मौके से धार्मिक साहित्य व प्रचार सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ जारी है, और यदि धर्मांतरण की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छापा मारने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में कथित रूप से गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने रविवार को एक मकान पर छापा मारा। आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा की आड़ में कुछ लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था और कथित तौर पर हथियार उठाने जैसी भड़काऊ बातें भी की जा रही थीं।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर कार्रवाई
हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि रंगोलाई महादेव मंदिर के सामने स्थित बस्ती में अजीत कुमार नामक व्यक्ति गरीब और भोले-भाले लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा है। रविवार को संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां अजीत कुमार करीब 15–20 पुरुषों और महिलाओं के साथ मौजूद था। भार्गव ने आरोप लगाया कि अजीत कुमार लोगों से कह रहा था कि “हथियार उठाना ही एकमात्र रास्ता है, जीजस की शरण में आओ, वही तुम्हें बचाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वहां बाइबिल, ईसाई धर्म प्रचार से जुड़ी सामग्री और कुछ हस्तलिखित पर्चे भी पाए गए, जिनमें कथित रूप से भड़काऊ बातें लिखी थीं।

पढ़ें: झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन


पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ पुरुषों व महिलाओं को हिरासत में लिया। सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि धर्मांतरण और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर मौके से धार्मिक साहित्य व प्रचार सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ जारी है, और यदि धर्मांतरण की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है खुलासा
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बंगलानगर क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें