फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर में पंचायत एलडीसी के ठिकानों पर एसीबी का छापा, एक किलो सोना और करीब 75 लाख नकदी बरामद

Fri, 13 Feb 2026 02:28 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर में एसीबी ने कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के पांच ठिकानों पर छापा मारकर 75 लाख नकदी, एक किलो से अधिक सोना और दो किलो चांदी बरामद की। आरोपी पर आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जांच जारी है।
विज्ञापन
बीकानेर एसीबी की छापामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायतीराज विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापामारी की। एसीबी की टीमों ने एक साथ पांच ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया, जिसमें करोड़ों की संपत्ति से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन

 
नकदी और कीमती धातुओं की बरामदगी
एसीबी सूत्रों के अनुसार, सर्च के दौरान शुभकरण के मातेश्वरी एन्कलेव स्थित आवास से करीब 75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अन्य ठिकानों से 1 किलो से अधिक सोना और करीब 2 किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है। बताया गया है कि घर में नोटों के इतने बंडल मिले कि उनकी गिनती के लिए एसीबी को नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी।
 
शिकायत के बाद जांच और सत्यापन
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद जांच और सत्यापन कराया गया। सत्यापन में सामने आया कि शुभकरण परिहार ने अपनी ज्ञात आय से करीब 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद शुक्रवार सुबह एक साथ कार्रवाई करते हुए टीमों को अलग-अलग ठिकानों पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pali News: डोडा पोस्त तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, एएनटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत, एक अन्य हिरासत में
 
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में की गई। छापामारी टीम का नेतृत्व एएसपी विनोद कुमार और एएसपी आशीष कुमार ने किया। कार्रवाई बीकानेर शहर के अलावा गांव पुनरासर तथा फलोदी के कानासर क्षेत्र में भी की गई, जहां आरोपी से जुड़े परिसरों और संभावित निवेश से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
जांच अभी जारी, और खुलासों की संभावना
एसीबी का कहना है कि कार्रवाई अभी जारी है और दस्तावेजों की जांच के बाद संपत्ति का कुल आंकलन किया जाएगा। बैंक खातों, जमीन-जायदाद, निवेश और अन्य लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जांच में आगे और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें