फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Crime: डंपिंग यार्ड के पास मिली महिला की सिर और हाथ कटी लाश, शरीर के अंगों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 15 Jun 2024 07:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जोड़बीड़ डंपिंग यार्ड के पास महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम शरीर के कटे हुए अंगों की तलाश में लगे हुए हैं, ताकि शव की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
घटनास्थल पर साक्ष्य की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथमदृष्टया ये मामला हत्या का लग रहा है। महिला के शव का सिर और दोनों हाथ कटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में महिला के सर की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में जोड़बीड़ इलाके में महिला का शव जोड़बीड़ डंपिंग यार्ड के पास मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम मौके खुद पर पहुंच गई है। 

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जोड़बीड़ इलाके में कई बीघा में मृत पशुओं का निस्तारण क्षेत्र है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। डाग स्क्वायड, एफ एस एल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला के सिर और शरीर के अन्य अंगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें