फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: बीकानेर में नए आईजी ओमप्रकाश ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

Wed, 25 Feb 2026 05:11 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर में नए आईजी ओमप्रकाश द्वितीय ने पदभार संभालते हुए अपराध नियंत्रण को पहली प्राथमिकता बताया। साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए तहसील स्तर पर रिपोर्ट दर्ज कराने की व्यवस्था करने की बात कही। बॉर्डर एरिया में निगरानी और गश्त मजबूत करने के संकेत दिए।
विज्ञापन
बीकानेर में नए आईजी ओमप्रकाश ने संभाला पदभार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में नए आईजी ओमप्रकाश द्वितीय ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी और जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में एसपी कावेंद्र सागर, एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह और सीओ अनुष्ठा कालिया सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन



 
पढ़ें- Rajasthan: दो से अधिक बच्चे वाले भी आजमा सकेंगे चुनावी दांव, कैबिनेट से पाबंदी हटाने के संशोधन बिलों को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर फ्रॉड मामलों पर जताई चिंता
आईजी ओमप्रकाश द्वितीय ने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर ठगी के शिकार लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए कई किलोमीटर दूर बीकानेर आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अब प्राथमिकता यह रहेगी कि ऐसे पीड़ित ग्रामीण तहसील स्तर के थानों में ही अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा सकें। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि शिकायत प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया जा सके।
 
बॉर्डर एरिया में निगरानी और गश्त होगी मजबूत
बीकानेर का बॉर्डर एरिया से जुड़ा जिला होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को विशेष महत्व देने की बात भी आईजी ने कही। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में निगरानी तंत्र और गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें