Bikaner: पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के साथ गुलाल लगाया और जमकर रंगों का आनंद लिया। इस अवसर पर आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिसकर्मी हर त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं, जिससे वे खुद त्योहार नहीं मना पाते।
होली और धुलंडी के मौके पर दो दिन तक कानून व्यवस्था संभालने के बाद शनिवार को पुलिसकर्मी पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आए। बीकानेर पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। इस मौके पर रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के साथ गुलाल लगाया और जमकर रंगों का आनंद लिया। इस अवसर पर आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिसकर्मी हर त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं, जिससे वे खुद त्योहार नहीं मना पाते। धुलंडी के अगले दिन पुलिस अपनी होली मनाती है, जो उनके लिए विशेष होती है।
इससे पहले पुलिस लाइन में पहुंचने पर रेंज आईजी ओमप्रकाश का स्वागत पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने किया। रिजर्व पुलिस लाइन के साथ-साथ बीकानेर के विभिन्न थानों में भी शनिवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और इसके बाद फिल्मी व राजस्थानी गानों पर जमकर डांस किया।
वेतन विसंगति और डीपीसी को लेकर पुलिसकर्मियों का विरोध
हालांकि, दूसरी ओर इस बार कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर पद तक के कई पुलिसकर्मियों ने होली का बहिष्कार करने का एलान किया। उनका विरोध वेतन विसंगति और डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की लंबित मांगों को लेकर है। राजस्थान पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया है, जिसमें वे होली न मनाने की बात कह रहे हैं।
कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। हालांकि, कुछ थानों में संशय की स्थिति बनी हुई है। कुछ जगहों पर होली की तैयारी हुई, जबकि अन्य स्थानों पर इस बार कोई उत्साह नजर नहीं आया। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी खुलकर विरोध में सामने नहीं आना चाहते, लेकिन आंतरिक रूप से वे भी इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं